चित्रकूट, अप्रैल 26 -- चित्रकूट। कलेक्ट्रेट परिसर में नागरिक सुरक्षा इकाई ने नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम व मॉकड्रिल का आयोजन किया। जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ ही आपातकालीन स्थितियों में उनकी त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता को बढ़ाना रहा। प्रशिक्षित अनुदेशकों ने आत्मरक्षा और आपदा प्रबंधन के संबंध में अवगत कराया। बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस (आत्मरक्षा) के गुर सिखाए। इसके साथ ही मॉकड्रिल के जरिए घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने या छोटी आग को बुझाने के सुरक्षित तरीकों की जानकारी दी। आपातकाल में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने से पहले दी जाने वाली प्राथमिक सहायता, भूकंप या भगदड़ जैसी स्थिति में खुद के साथ दूसरों को सुरक्षित निकालने की तकनीकि की जानकारी दी गई। एडीएम वित्त एवं र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.