जामताड़ा, दिसम्बर 17 -- नारायणपुर। प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग द्वारा नारायणपुर प्रखंड के सबनपुर सहित कुल पांच गांवों में बुधवार को विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। झारखंड सरकार के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नारायणपुर की एएनएम ने सबनपुर, बड़ा बेवा, चिहुंटिया, सिमरबेड़ा एवं बगतरफा गांवों में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण किया। शिविर के दौरान एएनएम ने लाभुकों को टीकाकरण के फायदे बताते हुए ओपीभी, रोटा, पेंटा, एमआर एवं डीपीटी बूस्टर सहित अन्य आवश्यक टीके लगाए। इसके बाद महिलाओं को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया गया तथा अस्थायी उपाय अपनाने वाले लाभुकों के बीच परिवार नियोजन किट का वितरण किया गया। एएनएम एवं स्वास्थ्य सहिया ने संयुक्त रूप से लाभुकों को परिवार नियोजन के स्थायी व अस्थायी दोनों तरीकों की जानकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.