हजारीबाग, जनवरी 9 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में जेंडर जस्टिस को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी ने की। बैठक में कटकमसांडी थाना प्रभारी शिवम गुप्ता, जेएसएलपीएस के बीपीएम अनिल कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।बैठक के दौरान जेंडर जस्टिस, महिला एवं बाल हिंसा जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बीडीओ पूजा कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाली किसी भी प्रकार की हिंसा के मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को समय पर न्याय और सहायता मिलना अत्यंत आवश्यक है, इसके लिए सभी विभागों के बीच समन्वय जरूरी है।थाना प्रभारी शिवम गुप्ता ने कहा कि महिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.