नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए दिल्ली सरकार एक मजबूत सहयता तंत्र बना रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि किसी महिला या बच्चे को संकट के समय मदद के लिए भटकना न पड़े और उन्हें समय पर सुरक्षा, परामर्श, आश्रय, कानूनी सहायता और पुनर्वास की सुविधाएं मिल सकें। इसी उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग से लेकर परिवहन, लोक निर्माण, नगर निकायों और शैक्षणिक संस्थानों तक विभिन्न स्तरों पर व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है।

महिलाओं के लिए सहायता और आश्रय मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में महिलाओं की सहायता के लिए 11 वन स्टॉप सेंटर उपलब्ध है। महिला हेल्पलाइन 181 को आपातकालीन हेल्पलाइन 112, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, शक्ति सदन और संरक्षण अधिकारियों के साथ जो...