महिलाओं और छात्राओं को सिखाए सुरक्षा के गुर
संभल, मई 28 -- महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत बुधवार को जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मिशन शक्ति टीम में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने थाना क्षेत्र में चौपाल लगाकर महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने बालिकाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने और साइबर अपराधों से सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। चौपाल में महिलाओं की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके समाधान को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई। मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद की एंटी रोमियो टीम ने भी प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, धार्मिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.