प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 4 -- पट्टी। तरुण चेतना एवं मिशन शक्ति टीम पट्टी के संयुक्त तत्वावधान में नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन और नारी सम्मान को लेकर पट्टी थाना क्षेत्र के रामपुर खागल स्थित आंबेडकर पार्क में रविवार को महिलाओं, किशोरियों के साथ बहू बेटी सम्मेलन कार्यक्रम हुआ। इसमें पट्टी थाना की मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक ज्योति सविता ने महिला स्वावलंबन एवं अधिकारों से जुड़े कानूनों, महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों 181, 1090, 1098, 108, 102, 101, 112, 1930, 1076 और एंटी रोमियो स्क्वॉयड के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की संयोजक हुस्नारा बानों ने प्रदेश सरकार की ओर से संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी दी। इस दौरान हकीम अंसारी, पंकज, श्याम शंकर शुक्ला, रजनीश कुमार, शकुंतला देवी, कलावती आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्द...