सुल्तानपुर, अप्रैल 8 -- लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के गांव चलो अभियान के अंतर्गत बरुआ दक्षिण गांव में घर-घर भाजपाइयों ने जनसंपर्क अभियान चलाया। मौके पर मौजूद ब्लॉक प्रमुख डॉ कुंवर बहादुर सिंह ने महिलाओं व विशिष्ट जनों को सम्मानित कर सरकार की उपलब्धियों के पत्रक वितरित किए। ब्लॉक प्रमुख डॉ सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं को जितना सम्मान मिला है उतना किसी भी सरकार में नहीं मिला है। हमारी सरकार बहन बेटियों की रक्षा के लिए संकल्पित है और उनकी रक्षा कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों को भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत करवाया। मौके पर अभिनव सिंह, राम प्रदोष, जगदीश चौरसिया आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...