महिलाओं एवं युवतियों के बीच सेनेटरी नेपकिन का किया वितरण
खगडि़या, सितम्बर 24 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि महिला विकास निगम खगड़िया के तत्वावधान में बुधवार को परबत्ता प्रखंड के माधवपुर पंचायत में महिलाओं एवं युवतियों के बीच सेनेटरी नेपकिन का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीडीपीओ प्रतिमा आचार्य ने महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। सीडीपीओ प्रतिमा आचार्य ने कहा कि मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सेनेटरी नेपकिन का सही तरीके से उपयोग करने और समय-समय पर उसे बदलने से संक्रमण के खतरे को कम किया जा सकता है। उन्होंने महिलाओं एवं युवतियों से मासिक धर्म से जुड़ी बातों को लेकर झिझक छोड़ने तथा किसी भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सक या स्वास्थ्यकर्मी से सलाह लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाओं और किशोरियों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.