कौशाम्बी, मई 19 -- मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत मंगलवार को जिले भर में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, महिला अधिकार, नए आपराधिक कानून, साइबर अपराधों से बचाव, साक्षरता एवं शासन की विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई। साथ ही 112, 1090, 181, 1930, 1098, 1076 एवं 102 जैसी हेल्पलाइनों की उपयोगिता बताई गई। थाना संदीपनघाट, महेवाघाट, महिला थाना, कौशाम्बी, चरवा, मंझनपुर एवं सरायअकिल थाना क्षेत्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने कहा कि यह अभियान महिलाओं को सुरक्षित बनाने एवं सशक्त समाज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...