सीवान, अगस्त 9 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में एनीमिया की रोकथाम, समय पर पहचान व प्रभावी उपचार को लेकर शनिवार को एनीमिया मॉड्यूल पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पीरामल स्वास्थ्य के सहयोग से किया गया। इसमें जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों से जुड़े स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सिविल सर्जन श्रीनिवास प्रसाद व जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार की प्रमुख उपस्थिति रही। इस अवसर पर पीरामल के मास्टर ट्रेनर राजेश तिवारी, राजीव गांधी फेलो, अन्य पदाधिकारी व स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण सामग्री प्रशिक्षण के दौरान एनीमिया की पहचान के लिए हीमोग्लोबिन की जांच, एनीमिया का वर्गीकरण व उपचार की प्रक्रिया के संबंध में स्वास्थ्यकर्मियों को विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आयरन-फोलिक अ...