चंडीगढ़, मार्च 10 -- पंजाब सरकार ने बजट पेश करने के दौरान महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने का ऐलान किया। इस पर कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैरा ने ऐसी टिप्पणी कर दी, जिस पर बवाल ही मच गया। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कांग्रेस के विधायक सुखपाल सिंह खैरा का सोशल मीडिया पर लिखा बयान पढ़कर सुनाया। इसमें उन्होंने कहा था कि 1000 रुपये लेकर औरतें कौन से सूरमाओं को पैदा कर देंगी। दरअसल खैरा ने आम आदमी पार्टी सरकार की ओर से महिलाओं को हर माह 1000 रुपए और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1500 रुपए देने की घोषणा पर यह टिप्पणी की थी। आम आदमी पार्टी की विधायक इंद्रजीत मान और सरबजीत कौर अपनी सीटों पर खड़े होकर सुखपाल सिंह खैहरा के बयान का विरोध करने लगी और सदन में हंगामा मच गया। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि उन्होंने सुखपाल सिंह खैरा का यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.