उरई, मार्च 9 -- उरई। संवाददाता अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पीएमश्री विद्यालय कदौरा में महिला गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ बालिका शिक्षा, सुरक्षा और महिला स्वावलंबन के लिए जागरूक किया गया।बैठक का शुभारंभ करते हुए सुहाना खातून एवं प्रदीप सिंह चौहान वरिष्ठ शिक्षक ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व बताया। वहीं संध्या कुशवाहा ने कहा कि भारत सरकार मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओ के स्वालंबन के लिए विशेष काम कर रही है। महिलाओं और बालिकाओं के स्वाबलम्बन के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जूडो कराटे प्रतियोगिता, कन्या सुमंगला योजना संचालित की जा रही है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक परमानंद ने कहा कि जिस देश की महिलाएं जब विकसित होगी तभी भारत विकसित होगा। उन्होंने अपील की कि महिलाए घूंघट से...