महिलाएं होंगी आत्मनिर्भर तभी होगा समुचित विकास
गंगापार, सितम्बर 11 -- देश की आधी आबादी यानी कि महिलाएं पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो जाएंगी तभी उस देश का समुचित विकास होगा। उक्त बातें शुक्रवार को विश्व महिला दिवस के मौके पर नारी शक्ति महिला प्रेरणा संकुल स्तरीय समिति उत्तर प्रदेश राज्य आजीविका मिशन घूरपुर के कार्यालय में आयोजित समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि डीएम प्रयागराज मनीष वर्मा की पत्नी डॉ अंकिता राज ने कही। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक मिशन प्रबंधक नमिता सिंह ने किया और उन्होंने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नेहा निषाद, अहिल्या, आराधना, सोम देवी, किरण देवी, लक्ष्मी, मेनका, रीता, विपिन, कुलदीप, प्रमोद गोस्वामी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.