लोहरदगा, मार्च 9 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा छतरबगीचा में होप संस्था के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। मौके पर उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए होप की मैनेजिंग ट्रस्टी और महिला व बाल अधिकार कार्यकर्ता मनोरमा एक्का ने कहा कि हम सभी को महिलाओं के इतिहास से सीख लेने की जरुरत है। हर परिस्थिति का मुकाबला निडर होकर करने की जरुरत है। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। गीत-नृत्य में भाग लेकर जिले के विभिन्न पंचायतों की महिलाओं ने समन्वय और एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूनम महतो, उषा उरांव, सुमन वर्मा, खुर्शीदा अंसार, प्रेममणि, इंदु, आरती, ममता, यशोदा, अंजू, मंजू, सरिता, विनीता, गीता, उज्ज्वल, अरविंद आदि ने अहम भूमिका निभायी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...