प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 9 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के कंपनी गार्डन स्थित उत्सव सदन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तीकरण गोष्ठी एवं सम्मान का कार्यक्रम हुआ। गोष्ठी में योग साधिकाओं ने महिलाओं के विकास पर आधारित कई गीत प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि योग शिक्षक कमला प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि अब नारी वह नारी नहीं हैं जो दशकों पूर्व थी, अब महिलाएं खेती करने से लेकर हवाई जहाज उड़ा रही हैं। राजनीति, विज्ञान, शिक्षा, बैंकिंग, फैशन, कला-संस्कृति सुरक्षा व वैज्ञानिक क्षेत्र में भी अपना परचम लहरा रही हैं। वह किसी भी तरह से पुरुषों से कमतर नहीं है। इसके पूर्व योग प्रशिक्षिका गीता सिंह व साधिका गीता पांडेय को अंगवस्रम, सुंदर कांड के टीका देकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी को प्रिया तिवारी, अंजू मिश्रा, दीपा सिंह ने संबोधित किया। इस अवसर प...