गुमला, मार्च 14 -- गुमला, संवाददाता। केओ कॉलेज गुमला में राष्ट्रीय सेवा योजना, महिला शिकायत निवारण कोषांग एवं आंतरिक सुरक्षा आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिनी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का समापन बहुउद्देशीय भवन में किया गया। इससे पूर्व समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रो. शिमला कुमारी, विशिष्ट अतिथि पुग्गु पंचायत की मुखिया जेनेविभा लकड़ा व प्राचार्य डॉ. सीमा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।प्राचार्य डॉ. सीमा कुमारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए तीन दिवसीय कार्यक्रम को सफल बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को निखारने और उन्हें बेहतर मंच देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुख्य अतिथि प्रो. शिमला कुमारी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर रही है...