बेगुसराय, मार्च 8 -- बेगूसराय। महिला दिवस के अवसर पर सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल बेगूसराय में कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से महिलाओं के सम्मान और प्रोत्साहन के लिए आयोजित किया गया था। चेयरमैन अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही हैं। एक समय ऐसा था जब महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल पाती थीं। लेकिन आज वही महिलाएं देश और समाज को नई दिशा दे रही हैं। प्रशासिका नम्रता सिंह ने कल्पना चावला, निर्मला सीतारमण, झांसी की रानी, सरोजिनी नायडू और इंदिरा गांधी जैसी महान महिलाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सभी महिलाओं को प्रेरित किया। इस दौरान सभी महिला शिक्षिकाओं, पब्लिक रिलेशन ऑफिसर प्राची सुमन, ऋषिका राज व अन्य थे। इस अवसर पर म्यूजिकल चेयर, एक्टिंग और सिंगिंग जैसी गतिविधियों ने का...