कोडरमा, मार्च 9 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के तत्वावधान में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ऋतुराज द्वारा "नंदनी कार्यक्रम" संचालित करने की घोषणा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि महिलाएं अपने जीवन में निरंतर आगे बढ़ें और आत्मनिर्भर बनें। कहा कि जिला प्रशासन महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जलसहिया दीदियों, मैया सम्मान योजना के लाभुकों तथा अन्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.