कानपुर, अप्रैल 29 -- कानपुर । सखी केंद्र और घरेलू कामगार संघ ने मजदूर दिवस पखवाड़ा के रूप में सहदुल्लापुर में महिला जागरूकता एवं सशक्तीकरण सेमिनार का आयोजन किया। 110 महिलाओं एवं किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कामगार संघ की अध्यक्ष प्राची त्रिपाठी ने कहा कि महिलाएं अब जागरूक होने लगी हैं। दरिया की कसम, मौजों की कसम.. गीत सामूहिक रूप से प्रस्तुत किया गया जिसके माध्यम से आत्म-परिवर्तन और सामाजिक बदलाव का संदेश मिला। यूथ लीडर पूनम ने कहा कि सकारात्मक परिवर्तन की शुरुआत स्वयं की सोच में बदलाव से होती है। सखी केंद्र की महामंत्री नीलम चतुर्वेदी ने कहा कि 10 से 18 वर्ष की 20 किशोरियों एवं 18 से 45 वर्ष की 20 महिलाओं की टीम गठित की जाएगी, जिन्हें कौशल विकास एवं इंग्लिश स्पीकिंग प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। यह...