महिलाएं सोने के हार जैसी हैं, सड़क पर आ गईं तो खो जाएगी सुंदरता; ये क्या कह गए ग्रैंड मुफ्ती
नई दिल्ली, अगस्त 31 -- 'सोने के हार को डिब्बे में रखा जाता है, वैसे ही लड़कियों को घर के अंदर रखना चाहिए।' यह बात केरल के ग्रैंड मुफ्ती शेख अबूबक्र अहमद उर्फ कांथापुरम एपी अबूबकर मुसलियार ने कही हैं। ग्रैंड मुफ्ती के महिलाओं पर दिए गए इस तरह के बयान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। कांथापुरम ने अपने बयान में कहा है कि महिलाओं को घर के अंदर ही रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस्लाम में पर्दा व्यवस्था भी महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा के लिए ही बनाई गई है। ग्रैंड मुफ्ती ने यह बातें कोच्चि में आयोजित 'हुब्बुल रसूल सम्मेलन' को संबोधित करते हुए कहीं। कांथापुरम ने कहा कि कुरान के मुताबिक महिलाओं को घरों के अंदर रहना चाहिए और सार्वजनिक रूप से बाहर नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "महिलाओं को घर के अंदर ही रहना चाहिए। उन्हें सार्वजनिक जीवन में बाहर नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.