महिलाएं सिर्फ वोटर नहीं, परिवर्तन की शक्ति हैं: सरताज गजल
बरेली, जून 29 -- सपा महिला सभा ने रविवार को वार्ड 66 जकाती मोहल्ले में बैठक की। महानगर अध्यक्ष सरताज गजल अंसारी ने कहा कि महिलाओं को अपने हक, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई के लिए घरों से बाहर निकलकर समाज और राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। महिलाओं को यह दिखाना होगा कि वे सिर्फ वोटर नहीं, परिवर्तन की शक्ति हैं। बैठक में पार्षद गौरव सक्सेना, मनीषा सक्सेना, विशाल जोहरी, अंबेश देवी, शीला देवी, सिवा नाज़, रेनू पटेल, प्रियंका मौर्य, गुरप्रीत कौर, रजनी आदि मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- महिलाएं सिर्फ वोटर नहीं, परिवर्तन की शक्ति हैं: सरताज गजल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.