बागपत, अप्रैल 17 -- श्रीराम पब्लिक स्कूल दोघट में शुक्रवार आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि महिलाएं सशक्त होंगी, तो समाज एवं राष्ट्र भी सशक्त होगा। आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपना परचम लहरा रही है। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। श्रीराम पब्लिक स्कूल दोघट में शुक्रवार को छपरौली विधान सभा क्षेत्र का नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री जसवंत सेनी व जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह ने भारत मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में अनेकों कदम उठा रही है ताकि अधिक से अधिक महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर देश की उन्नति में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.