गढ़वा, मार्च 14 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र की मकरी पंचायत भवन में शनिवार को जेएसएलपीएस के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि बीडीओ नंदजी राम, एमओ विशाल कुमार और मुखिया प्रतिनिधि धनंजय साह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर बीडीओ ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभा रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ उठाकर महिलाएं अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा, स्वावलंबन और सामाजिक जागरूकता के लिए आगे आने का आह्वान किया। मुखिया प्रतिनिधि धनंजय ने भी महिलाओं की सरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.