चाईबासा, मार्च 15 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त चंदन कुमार ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं, जो महिला सशक्तिकरण की एक मिसाल है। आज महिलाएं समाज के विकास में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं, और देश-विदेश में भी अपनी पहचान स्थापित कर रही हैं। उन्होंने सरकारी प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार के द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं, जिसमे सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना, स्वंय सहायता समूह को आर्थिक सहयोग जैसे कई कार्यक्रम शामिल हैं। उपायुक्त शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर उपायुक्त ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों, कर्मचारी, स...