रांची, मार्च 8 -- रांची, संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के महिला प्रकोष्ठ में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन विभागाध्यक्ष डॉ. मणिगोपा चक्रवर्ती ने महिलाओं को समाज की शक्ति, संवेदना और प्रगति की आधारशिला बताया। उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जिस प्रकार एक बीज नए पौधे और जीवन का आधार होता है, उसी प्रकार महिलाएं भी नए जीवन को जन्म देने और उसके पालन-पोषण में निर्णायक भूमिका निभाती हैं। इसलिए परिवार और समाज की बेहतरी के लिए महिलाओं का शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। कुलपति डॉ. एस.सी. दुबे ने संस्थान की महिला कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की प्रगति और विकास में उनका योगदान अतुलनीय है। कार्यक्रम की शुरुआत में उद्यान वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.