वाराणसी, मार्च 10 -- वाराणसी। दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रेमचंद्र नगर कॉलोनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ शाखा अध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा ने किया। मुख्य अतिथि डॉ. शिप्रा धर श्रीवास्तव एवं डॉ स्नेहा गुप्ता थी। डॉ. शिप्रा ने कहा कि महिलाएं हमारे समाज की रीढ़ हैं। उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता साबित की है। चाहे वह शिक्षा हो, व्यवसाय हो, राजनीति हो, या घरेलू जीवन, महिलाओं ने हर जगह अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। संचालन सीए दीक्षा भरद्वाज एवं सयोजक सीए दिव्या ने किया। रंजीत कुमार पांडेय, विकास द्विवेदी ,नमन कपूर, श्रीप्रकाश पांडेय, नीरज सिंह मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...