धनबाद, मार्च 13 -- बीबीएमकेयू के हिन्दी विभाग में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। हिंदी साहित्य के विकास में लेखिकाओं का योगदान विचार गोष्ठी, कविता पाठ, भाषण एवं छात्राओं की अभिव्यक्ति समेत विविध कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पीएचडी जेआरएफ शोधार्थियों ने शोध विषय के अंतर्गत महिला साहित्यकारों महादेवी वर्मा, सुभद्रा कुमारी चौहान, कृष्णा सोबती, चित्रा मृदुगल, रमणिका गुप्ता से संबंधित जानकारी दी। विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह ने कहा परिवर्तन संसार का नियम है। आज महिला दिवस मनाने के पीछे महिलाओं में जागृति लाना मकसद है। महिलाएं समाज की पारंपरिक रूढ़ियों को तोड़कर सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ रीता सिंह ने कहा कि आज एक अच्छी परंपरा की शुरुआत हुई है कि महिला दिवस पर पूरे कार्यक्रम की बागडोर छात...