जमशेदपुर, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने क्षेत्र की माताओं, बहनों और बेटियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सशक्तीकरण और सम्मान का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं केवल परिवार की शक्ति नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला हैं। मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति और समाज की प्रगति में महिलाओं की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि महिला दिवस हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मानगो नगर निगम क्षेत्र में महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य किया जाएगा, ताकि हर बेटी शिक्षित और हर महिला सम्मान के साथ आगे बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.