मुरादाबाद, अगस्त 23 -- कांवड़ यात्रा की तस्वीर अब केवल पुरुष कांवड़ियों तक सीमित नहीं रही है। इस बार यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी परिवार और समूह के साथ गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर जाती नजर आ रही हैं। महिलाएं पति, बच्चों और अन्य परिजनों के साथ लंबी दूरी तय कर आस्था की इस यात्रा में अपनी भागीदारी दर्ज करा रही हैं। परिवार से मिला रहीं कदम से कदमकई महिलाएं पति और बच्चों के साथ कांवड़ लेकर चल रही हैं, जबकि कुछ महिला श्रद्धालु अलग समूहों में भी यात्रा कर रही हैं। उनके लिए यह केवल धार्मिक यात्रा नहीं बल्कि परिवार के साथ आस्था और परंपरा से जुड़ने का अवसर भी है।सेवा और संकल्प की मिसालकांवड़ यात्रा में महिलाओं की भूमिका केवल कांवड़ उठाने तक सीमित नहीं है। कई महिलाएं यात्रा के दौरान परिवार के छोटे सदस्यों की देखभाल, भोजन-पानी की व्यवस्था और ...