नैनीताल, अप्रैल 2 -- नैनीताल, संवाददाता। मंगोली क्षेत्र में प्रस्तावित शराब की दुकान के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। आंदोलन के पांचवें दिन गुरुवार को भी महिलाओं और स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और दुकान खोलने के फैसले को तत्काल निरस्त करने की मांग दोहराई।आंदोलन की शुरुआत पहले दिन मंगोली में विरोध प्रदर्शन के साथ हुई थी, जब ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर अपना आक्रोश जताया। दूसरे दिन महिलाओं ने मधुशाला नहीं, पाठशाला चाहिए जैसे नारों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। तीसरे दिन आंदोलन और तेज हो गया, जब महिलाएं बजून क्षेत्र में धरने पर बैठ गईं और कुमाऊं आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। चौथे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रहा और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी खुलकर सामने आई। इस दौरान ग्रामीणों ने चक्का जाम भी किया, लेकिन इसके बावजूद उन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.