पूर्णिया, जनवरी 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। 28 से 30 दिसंबर तक एसआरएम विश्वविद्यालय अमरावती में आयोजित 50वां अखिल भारतीय समाजशास्त्रीय सम्मेलन में डॉ. सुरज कुमार ने दो विभिन्न रिसर्च कमेटियों में अपने शोध पत्र प्रस्तुत किया। परिवार, विवाह एवं नातेदारी के अंतर्गत डॉ. सुरज कुमार ने भारतीय समाज में परिवार की संरचना और उसके बदलते स्वरूप विषय पर शोध निष्कर्ष प्रस्तुत किया। शोध निष्कर्ष में उन्होंने बताया कि आधुनिकीकरण, नगरीकरण, वैश्वीकरण एवं तकनीकी प्रगति के प्रभाव से भारतीय परिवार व्यवस्था में तीव्र परिवर्तन हो रहा है। पारंपरिक संयुक्त परिवार प्रणाली का दायरा सीमित होता जा रहा है, जबकि शहरी क्षेत्रों में एकल परिवारों की संख्या में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। -तकनीकी उपयोग और व्यस्त जीवनशैली के कारण पीढ़ियों के बीच संवाद में आई कमी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.