फतेहपुर, सितम्बर 21 -- बिंदकी, संवाददाता। सरकार किसान मजदूर के हित में कदम नहीं बढ़ा पा रही है, लंबे समय से किसान मजदूर आयोग गठन की आवाज उठाई जा रही है। किसानों की मांगे आज भी लंबित है, अधिकारी भी मौज काट रहे है। तहसील से लेकर थानों तक में पीड़ितों को दौड़ाने का काम किया जाता है। किसान मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर सिंह पटेल ने यह बात एक बैठक में कही। ललौली चौराहे के समीप किसान मजदूर मोर्चा कार्यालय में संगठन की बैठक में संगठन के संस्थापक तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होने कहा कि सरकार किसान मजदूर आयोग का गठन करने से पीछे हट रही है। सोसाइटी में खाद लेने के लिए महिलाओं का अलग से काउंटर लगाया जाए, खाद बीज तथा कीटनाशक दवाओ के दाम कम किए जाएं। कहा कि गांवों में महिलाएं भी भैंस, बकरी गा...