मुजफ्फर नगर, मार्च 7 -- मुजफ्फरनगर। डा. तारिणी तनेजा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एक महिला केवल परिवार की रीढ़ नहीं होती, वह पीढ़ियों की निर्माता, साहस की आवाज और दृढ़ता का प्रतीक होती है। उन्होंने हरेक महिला से आग्रह किया है कि वह अपनी असीम आंतरिक शक्ति को पहचाने। महिलाएं हर क्षेत्र में सक्षम और कुशल हैं, और उनके पास अपने आसपास की हर चीज को फिर से बनाने और बदलने की शक्ति होती है। वह सुदृढ़ समाज को बनाये। मौलिक वैल्यूज एवं इन्हेरिटेज को कायम कर अपने माता-पिता और सास-ससुर की प्रेम और सम्मान के साथ देखभाल करें। परिवार अपने बुजुर्गों का सहारा बने ताकि वृद्धाश्रमों की संख्या न बढे। साथ ही अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। महिलाएं एनीमिया को ठीक करके और अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखकर और अधिक ऊर्जावान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.