संभल, नवम्बर 20 -- तहसील सभागार बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह की अध्यक्षता में जागरूकता चौपाल का आयोजन हुआ। चौपाल में महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में अवनी सिंह ने कहा कि जन चौपाल के माध्यम से आमजन अपनी समस्याओं को सीधे सामने रख सकते हैं और संबंधित विभागों द्वारा उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन की सराहना करते हुए कहा कि संभल में प्रशासन की पहल से तेजी से सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति शर्मा ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, अवैध अस्पतालों के प्रति जागरूकता और महिलाओं के कार्यस्थल पर उत्पीड़न अधिनियम 2013 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी प्रकार का उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.