बोकारो, मार्च 14 -- बोकारो, प्रतिनिधि। शनिवार को समाहरणालय सभागार में महिला महोत्सव सप्ताह का समापन हुआ। इस अवसर पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि महिलाएं निर्णय लेने की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल हों और कभी अपने आप को कमजोर नहीं समझें। उन्होंने कहा कि समाज और परिवार में महिलाओं को सम्मान और विशेष स्थान देना आवश्यक है। उपायुक्त ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि महिलाएं गंगा के समान पवित्र होती हैं। महिला होने पर गौरव महसूस कीजिए। अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहें और कभी भी अपने आत्मविश्वास को कम मत समझें। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके योगदान के लिए मेडल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सूचिता किरण, बाल संरक्षण पदाधिकारी अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.