महिलाएं निडर होकर रखें अपनी बात, आयोग 24 घंटे साथ खड़ा है : हिमानी अग्रवाल
गाज़ियाबाद, मार्च 13 -- गाजियाबाद, संवाददाता। जिले में पीड़ित महिलाओं के साथ राज्य महिला आयोग की सदस्य ने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में जनसुनवाई की। इस दौरान घरेलू हिंसा, मारपीट, पड़ोसी से विवाद, दहेज उत्पीडन, आदि के मामले सामने आए। राज्य महिला आयोग की सदस्य हिमानी अग्रवाल ने शुक्रवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में पीड़ित महिलाओं के साथ जनसुनवाई की। इस दौरान नौ शिकायतों को सुनकर उनका मौके पर निस्तारण किया गया। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, मारपीट, पड़ोसी से विवाद, दहेज उत्पीड़न, आदि के मामले सामने आए। जिनमें सबसे ज्यादा घरेलू हिंसा के मामले आए। आयोग की सदस्य ने कहा कि महिला आयोग उनके साथ 24 घंटे कदम से कदम मिलकर खड़ा है। वह बिना डरे अपनी बात कहें। जनसुनवाई के दौरान एसीपी महिला थाना सलोनी अग्रवाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर, संरक्षण अधिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.