सहारनपुर, मार्च 9 -- सरसावा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनता देश संगठन महिला विंग की ओर से पिलखनी स्थित फार्म हाउस में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्षा कोमल पंवार, विशिष्ट अतिथि सोफिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर मेबल तथा प्रीति चौधरी ने किया। कोमल पंवार ने कहा हर महिला को अपने अधिकारों के लिए दृढ़ और अटूट इरादे के साथ आगे बढ़ना चाहिए। महिलाओं के उत्थान से राष्ट्र और समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। सिस्टर मेबल और प्रीति चौधरी ने कहा समाज और सरकार की असली ताकत महिलाएं ही होती हैं। महिलाओं को एकजुट होकर अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा। कार्यक्रम संचालन जनता देश संगठन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष बबीता कश्यप ने किया। इस दौरान नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, देवऋषि इंस्टीट्यूशन ऑफ लॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.