महिलाएं जागरूक बनें, तभी रहेंगी सुरक्षित
मैनपुरी, मार्च 27 -- बरनाहल। महिला पुलिस द्वारा क्षेत्र के विनायकपुर स्थित मंदिर पर ऑपरेशन फेज-5 के तहत महिलाओं व छात्राओं को जागरूक किया गया। आरक्षी संतोष कुमारी ने महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा व कानून संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहें। कहा कि जागरूकता ही किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने छात्राओं से सतर्क रहने व किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिस सदैव जनता की सुरक्षा व सहयोग के लिए तत्पर है। कार्यक्रम में मिशन शक्ति केंद्र के प्रभारी उपनिरीक्षक भागमल सिंह ने महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। वहीं उन्होंने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियानों की जानकारी साझा की। कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में निडर होकर पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.