पटना, फरवरी 28 -- बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि महिलाएं केवल प्रतिनिधि नहीं, बल्कि सक्षम नेतृत्वकर्ता हैं। लोकतंत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी समाज के सकारात्मक परिवर्तन का संकेत है। सरकार की ओर से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी है तथा उन्हें शिक्षा एवं अवसर प्रदान करने हैं। सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में ये बातें शनिवार को बिहार विधान मंडल की महिला सदस्यों के साथ महिला सशक्तीकरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर परिचर्चा एवं उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद में कही। आयोजन समाज कल्याण विभाग के द्वारा किया गया। आयोजन बिहार विधानसभा के विस्तारित भवन स्थित ऑडिटोरियम में हुआ। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि ...