नई दिल्ली, मार्च 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। विज्ञान भवन में शनिवार को आयोजित 'भारती-नारी से नारायणी' विषय पर महिला विचारकों के राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को सदैव शक्ति, सृजन और संस्कार के प्रतीक के रूप में देखा गया है। भारत में महिला सशक्तीकरण की यात्रा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' से आगे बढ़कर 'बेटी बढ़ाओ' तक पहुंच चुकी है। आज महिलाएं केवल परंपरा की वाहक ही नहीं बल्कि परिवर्तन की वाहक भी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की नारी केवल परिवार और समाज की धुरी ही नहीं, बल्कि अपने विचारों, नेतृत्व और निर्णयों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा तय करने वाली शक्ति बनकर सामने आई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और व्यावसायिक रूप से आत्मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.