औरंगाबाद, जनवरी 22 -- दाउदनगर के भखरुआं मोड़ स्थित लाल मार्केट में भाकपा माले के द्वारा नीट छात्रा की पटना में हुई संदिग्ध हत्या के खिलाफ विरोध मार्च निकाला गया। यह विरोध मार्च माले कार्यालय से शुरू होकर भखरुआं चौक होते हुए बाजार रोड लाल मार्केट के पास पहुंचा। विरोध सभा की अध्यक्षता प्रखंड स्तरीय नेतृत्व द्वारा की गई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पीड़ित छात्रा केवल एक परिवार या एक क्षेत्र की बेटी नहीं थी, बल्कि पूरे बिहार की बेटी थी। वह बड़े सपने लेकर पटना में रहकर पढ़ाई कर रही थी, लेकिन मौजूदा शासन व्यवस्था में उसकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो सकी। नगर सचिव बिरजू चौधरी ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में महिलाएं और होनहार छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं। गरीबों और मजदूरों के घरों पर तो कार्रवाई आसानी से कर दी जाती है, लेकिन गंभीर अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.