नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में सोमवार को विज्ञान भवन में आयोजित 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश की तरक्की, विकास और दुनिया में भारत की पहचान बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बनाई गई दूरदर्शी नीतियों के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक दौर था जब बेटियों के अस्तित्व पर संकट था, लेकिन आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' से कहीं आगे बढ़कर 'बेटी बढ़ाओ' के युग में प्रवेश कर चुका है। यह भी पढ़ें- महिलाओं को सशक्त बनाएगा नारी शक्ति वंदन बिल: मंत्री रेखा आर्य वर्ष 2014 के बाद सरकार की हर योजना के केंद्र में महिलाओं की गर...