बदायूं, नवम्बर 19 -- उझानी। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत देव नागरी इंटर कॉलेज उझानी में पुलिस टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला उप निरीक्षक भारती सिंह, उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल रिंकीश कुमार, आरक्षी मनीषा और छात्राओं और अध्यापिकाओं को महिला अधिकारों और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, आत्मरक्षा तकनीकें और विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। टीम ने 1090, 1098, 112 सहित अन्य महत्वपूर्ण सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग और महत्व पर भी प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य प्रमिला शर्मा, प्रबंधक राम मोहन शर्मा और शिखा शर्मा ने भी अपने विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.