पूर्णिया, मार्च 29 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ प्रखंड के चक पंचायत अंतर्गत महियारपुर वार्ड संख्या एक में आयोजित 48 घंटे का हरे राम-हरे कृष्ण संकीर्तन का समापन रविवार संध्या भक्तिमय वातावरण में हुआ। अष्टयाम संकीर्तन के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति की धारा बहती रही। इस धार्मिक आयोजन में महियारपुर, डोकरेल, कनखुदिया तथा महतो नगर चक की चार कीर्तन मंडलियों ने भाग लेकर भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। संकीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी रही और लोग भक्ति रस में डूबे नजर आए। अष्टयाम को सफल बनाने में उप प्रमुख सुनील मंडल, सियाराम यादव, डोमन यादव, सुबोध यादव, अशोक यादव सहित अन्य ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन के साथ ही पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.