बागेश्वर, अगस्त 26 -- बागेश्वर। कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा और संगठनात्मक रुचि को देखते हुए राजीव गांधी पंचायती राज संगठन में बागेश्वर जिले के दो नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने महिमन गड़िया को प्रदेश महासचिव तथा भुवन शाही को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष पंचायती राज संगठन ललित फर्सवाण ने नियुक्ति पत्र जारी कर दोनों पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी। नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि दोनों पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए उत्तराखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में सहयोग करेंगे। महिमन गड़िया को प्रदेश महासचिव तथा भुवन शाही को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोनों नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण ज...