महिपाल सिंह ने चैलेंज दौड़ में स्वर्ण पदक जीता
गाज़ियाबाद, जुलाई 5 -- गाजियाबाद, वंदना। बेंगलुरु में 10के चैलेंज रन का आयोजन किया गया। दौड़ में महिपाल सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। महिपाल सिंह ने 55 से 65 आयुवर्ग में भाग लिया और सभी को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 10 किलोमीटर की दौड़ 41 मिनट 42 सेकेंड में पूरी की। इससे पहले पिछले महीने ही महिपाल सिंह ने उत्तराखंड में हुई दौड़ में दूसरा स्थान हासिल किया था। 2026 में महिपाल सिंह दौड़ प्रतियोगिताओं में 13 पदक जीत चुके हैं। महिपाल सिंह पिछले पांच सालों से लगातार दौड़ का अभ्यास करते है और वह 450 से अधिक पदक अपने नाम कर चुके हैं। सर्दी, गर्मी और वर्षा के मौसम में भी महिपाल सिंह सुबह और शाम प्रतिदिन दौड़ का अभ्यास करने जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.