सीतामढ़ी, मई 30 -- उमाशंकर सीतामढ़ी। जिले के महिंदवारा थाना में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र निवासी तुलसी ठाकुर के पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है। ​बताया जा रहा है कि मुकेश कुमार ससुराल से वापस मुजफ्फरपुर लौट रहा था। इसी दौरान महिंदवारा थाना क्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ​घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत ​घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि वह ससु...