सीतामढ़ी, जनवरी 20 -- सीतामढ़ी। जिले के महिन्दवारा थाना क्षेत्र के बुलंदपुर गांव में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बांस की झाड़ियों से युवक प्रकाश कुमार (32) का गोलियों से छलनी शव बरामद हुआ। प्रकाश बुलंदपुर निवासी उमाशंकर राय का पुत्र था। अपराधियों ने प्रकाश के सिर और गर्दन में गोलियां मारकर उसकी हत्या की है। शव उसके घर से महज डेढ़ किलोमीटर दूर चकहुसैनपुर स्थित बांसवाड़ी की झाड़ियों में फेंका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से मृतक की बाइक और छह खोखे बरामद किए हैं। सोमवार शाम से था लापता, फोन भी नहीं उठायापरिजनों के मुताबिक, प्रकाश पेशे से हलवाई था और शादियों में खाना बनाने का ठेका लेता था। वह सोमवार की शाम किसी काम से बाइक लेकर घर से निकला था। देर रात तक जब वह नहीं लौटा, तो पिता ने कई बार फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.