नई दिल्ली, अगस्त 1 -- महिंद्रा की नंबर-1 स्कॉर्पियो N SUV के नए मॉडलस का सभी को बेसब्री से इंतजार है। कंपनी इसे 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लॉन्च करने वाली है। इस अपडेट मॉडल में कई ने फीचर्स देखने को मिलेंगे। हालांकि, अपने ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही ये SUV लोकल डीलरशिप पर पहुंचने लगी है। इस अपडेटेड स्कॉर्पियो N को डीलर के पास भेजने से पहले एक ट्रक से उतारते हुए देखा गया है। ऐसे में इसके डिजाइन और कई फीचर्स का खुलासा भी हो गया है। सामने आए फोटोज में देखा जा सकता है कि नई महिंद्रा स्कॉर्पियो N में सबसे बड़े बदलावों में से एक पैनोरमिक सनरूफ होगा। पहले लीक हुए एक वीडियो से यह भी कन्फर्म हुआ था कि इसमें बड़ी टचस्क्रीन यूनिट और पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा, जो दोनों थार रॉक्स से लिए गए हैं। इसके अलावा, इस मॉडल में 360...