नई दिल्ली, जून 28 -- टोयोटा इंडियन मार्केट में अपनी नई गाड़ी लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसका नाम Toyota Corolla Cross है। कंपनी ने हाल ही में भारत में 3 अरब अमेरिकी डॉलर (USD 3 Billion) से अधिक के निवेश का ऐलान किया है। इसके साथ ही महाराष्ट्र और बेंगलुरु में दो नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भी लगाए जाएंगे। इसी प्लान के तहत कंपनी अपनी नई कोरोला क्रॉस की भारत में एंट्री कराने की तैयारी कर रही है। इसकी टक्कर Mahindra XUV 7XO जैसी SUVs होगी।।औरंगाबाद प्लांट में बनने वाली पहली कार रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोला क्रॉस कंपनी के नए औरंगाबाद प्लांट में बनने वाली पहली कार होगी। इसका प्रोडक्शन-रेडी मॉडल 2028 के आखिर या 2029 की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। टोयोटा की आने वाली लाइनअप में लोअर-स्पेक इनोवा हाइक्रॉस (कोडनेम 840D), नेक्...